इंडिया न्यूज, अबोहर।
PM Abohar Rally पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का गुरुवार को पंजाब में प्रचार का तीसरा दिन है। इस दौरान पीएम ने अबोहर में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि आज पूरा पंजाब डबल इंजन की सरकार चाहता है। पीएम ने अबोहर की नई अनाज मंडी में जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पुन: कहा कि पंजाब में अगर भाजपा की सरकार आई तो माफियाओं की यहां से विदाई होगी।
मोदी ने कहा कि वे बीते कुछ दिनों में पंजाब के कई क्षेत्रों में गए हैं। पूरे पंजाब में आज एक ही आवाज है कि भाजपा को जिताना है, एनडीए को जिताना है। पंजाब बहुत संभावनाओं से भरा पूरा हैै। पंजाब में आज हर व्यापार माफियाओं के कब्जे में है।
वहीं प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा गरीबों की तकलीफ दूर हो, यही हमारी सर्वोच्चता है। कोरोना दौर में भी भाजपा सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
Also Read: Corona New Guidlines हरियाणा में पाबंदियां हटीं, अब पूरे समय तक खुल सकेंगी दुकानें
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर यहां के किसानों के बैंक खातों में 3,700 करोड़ रुपया दिया गया है। इसका लाभ पंजाब में 23 लाख किसानों को मिला है। उन्होंने पुन: फिर कहा कि किसान मुझे आशीर्वाद जरूर देगा। पूरे देश में हर जगह आयुष्मान भारत स्कीम से इलाज हो जाता है। दिल्ली सरकार इस योजना से नहीं जुड़ी, इसीलिए वहां 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल रही।
Also Read: Corona Recent News अंतिम पड़ाव पर तीसरी लहर, 30,757 नए केस
Also Read: Supreme Court decision हरियाणा में निजी नौकरियों में 75% आरक्षण पर लगी रोक रद
Also Read: Kushinagar Incident शादी समारोह में ऐसा क्या हुआ कि 13 को गवानी पड़ी जान
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…