'इंडिया में निवेश करने का सही समय', सीईओ फोरम में PM मोदी ने समझाया
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi France Visit : देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया और इस दौरान फ्रांसीसी व्यवसायों को भारत के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया।
पीएम ने इस दौरान भारत सरकार द्वारा हाल के बजट में पेश किए गए आर्थिक सुधारों पर भी प्रकाश डाला और फ्रांसीसी उद्यमों से अपील की है कि वे भारत में प्रौद्योगिकी, नवाचार व सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग करें और देश में उपलब्ध विशाल अवसरों का लाभ उठाएं।
पीएम मोदी ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए भारत के प्रगतिशील दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीमा क्षेत्र को 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए खोल दिया है। यह कदम भारत को स्वच्छ और अधिक कुशल ऊर्जा समाधानों की ओर बढ़ने में मदद करेंगे।
मोदी ने यह भी कहा कि नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र एसएमआर और एएमआर प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निजी भागीदारी के लिए खुला है। इसके अलावा व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए सीमा शुल्क दर संरचना को युक्तिसंगत बनाया गया है और नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए एक नया सरलीकृत आयकर कोड लाया जा रहा है।
पीएम ने विश्वास-आधारित आर्थिक शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियामक सुधारों के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति की स्थापना का उल्लेख करते हुए निरंतर सुधारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। सरकार के व्यापार समर्थक रुख पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत को अधिक व्यापार-अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए हाल के वर्षों में 40,000 से अधिक अनुपालनों को युक्तिसंगत बनाया गया है।
वहीं प्रधानमंत्री ने एक बार फिर पुन: कहा, मैं आप सभी को बता दूं कि भारत आने का यह सही समय है। हर किसी की प्रगति भारत की प्रगति से जुड़ी है। इसका एक उदाहरण विमानन क्षेत्र में देखा गया, जब भारतीय कंपनियों ने हवाई जहाज के लिए बड़े आर्डर दिए और अब जब हम 120 नए हवाई अड्डे खोलने जा रहे हैं तो आप खुद ही भविष्य की संभावनाओं की कल्पना आसानी से कर सकते हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…