Priyanka Gandhi’s Chandigarh Rally : प्रियंका गांधी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली को किया संबोधित, पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi’s Chandigarh Rally : लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है। चुनाव का अब बस सातवां यानि आखिरी चरण बचा है, जिसके लिए 1 जून को मतदान होना है। केंद्र शासित चंडीगढ़ की एक सीट पर भी 1 जून को ही मतदान होना है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों यहां पूरे ज़ोर-शोर से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Priyanka Gandhi’s Chandigarh Rally : कभी बेरोजगारी-महंगाई मुद्दे पर बात नहीं करते पीएम मोदी

चंडीगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां बेरोजगारी सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दा है, वहीं महंगाई दूसरा सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दा है। क्या आपने कभी पीएम मोदी को इस बारे में बात करते हुए सुना है ? वे महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, लेकिन क्या वे महंगाई के बारे में बात करते हैं?

पहला चुनाव 15 लाख, दूसरे चुनाव में सेवा की बात और अब तीसरे चुनाव में वे हिंदू-मुस्लिम

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चंडीगढ़ शहर का सपना देखा था। उन्होंने इस शहर का निर्माण करवाने के लिए विदेश से आर्किटेक्ट बुलाया, लेकिन अफसोस की बात है कि पिछले 10 सालों में चंडीगढ़ शहर की बुरी दशा हो गई है।10 सालों में मोदी सरकार ने यहां कोई विकास का काम नहीं करवाया। पीएम मोदी ने पहला चुनाव 15 लाख रुपए देने के नाम पर लड़ा, वहीं दूसरे चुनाव में उन्होंने सेवा की बात की और अब तीसरे चुनाव में वे हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। आज अगर उन्होंने देश में ठीक से विकास किया होता तो हिंदू-मुस्लिम करने की नौबत नहीं आन पड़ती।

खेती के हर सामान पर मोदी सरकार ने जीएसटी लगा दिया

मोदी पहले महिला सशक्तिकरण की बात किया करते थे, अब उन्हें मंगलसूत्र की बात करनी पड़ रही है। दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं है जो किसी महिला का मंगलसूत्र छीन सके। वे जनता को गुमराह करने की कोशिशें कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने किसानों के मामले में भी पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में खेती से किसान कमा नहीं पा रहा है। खेती के हर सामान पर मोदी सरकार ने जीएसटी लगा दिया है। किसान 50 हजार रुपए के लिए आत्महत्या कर लेता है। नरेंद्र मोदी अरबपतियों का लाखों-करोड़ का कर्ज माफ कर देते हैं, लेकिन किसानों का एक रुपया नहीं माफ करते। 10 साल में नरेंद्र मोदी ने कभी किसानों से नहीं पूछा कि आपकी क्या समस्या है, आपको क्या कष्ट है?

यह भी पढ़ें : Kumari Selja Thanked The Voters : सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए दिल से धन्यवाद : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में सायं 8 बजे तक रिकॉर्ड हुआ लगभग 65 प्रतिशत मतदान, करनाल विधानसभा उपचुनाव सीट पर हुआ 57.8 प्रतिशत मतदान

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago