Punjab CM Oath Taking Ceremony Today
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Punjab CM Oath Taking Ceremony Today 10 मार्च को आए पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 92 सीटें हासिल कर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। आप की इस लहर ने कई बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दी। यह बड़ी जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है।
बता दें कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज दोपहर में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। जिसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। खटकड़ कला को बसंती रंग में रंग दिया गया है। भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में 12.30 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। वहीं भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत कर पंजाब के सभी लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। मान का कहना है कि आज शपथ ग्रहण समारोह में हर पंजाबी ने शपथ लेनी है।
मालूम हो कि भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका से उनकी पुत्री सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी खटकड़ कलां पहुंच रहे हैं। मान का 2015 में पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट जारी कर कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकट्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…