इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Sahara India सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा सहित कंपनी के 14 अधिकारियों के खिलाफ भिवानी में सिविल लाइन पुलिस थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि जिला भिवानी के करीब 2000 निवेशकों का 30 करोड़ का भुगतान भी रूक गया था। जिस कारण निवेशकों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अनिल विज को मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ। कंपनी के खिलाफ नारनौल, अंबाला और यमुनानगर में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं, जिसके बाद भिवानी में भी केस दर्ज हुआ है।
भिवानी के लोहड़ बाजार क्षेत्रवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सहारा इंडिया के भिवानी के पुराना बस स्टैंड क्राउन प्लाजा स्थित कार्यालय में करीब 2000 निवेशकों द्वारा पिछले कई वर्षों से पैसा जमा कराया गया लेकिन लोगों का करीब 30 करोड़ का भुगतान बकाया है। लेकिन कंपनी के अधिकारी इस पैसे को निवेशकों को नहीं लौटा रहे और टाल-मटोल करने में लगे हुए हैं। निवेशक वेदप्रकाश ने भी बताया कि सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ अभिकर्ताओं के पैसे का भुगतान न किए जाने पर अंबाला कैंट में भी 12 जुलाई और नारनौल में 27 अगस्त को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इसी तरह जिला यमुनानगर में भी सहारा इंडिया के खिलाफ 4 सितंबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने 10 दिन के अंदर राशि भुगतान का आश्वासन दिया था। देशभर में कंपनी के खिलाफ काफी केस दर्ज हुए हैं।
सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदप्रकाश की शिकायत पर सहारा इंडिया के चेयरमैन लखनऊ शहर निवासी सुब्रत राय सहारा, कंट्रोलिंग विभाग के डायरेक्टर जियाकादरी, अलख कुमार, डीके श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन सपना राय, कुरुनेश अवस्थी मैनेजिंग डॉयरेक्टर, प्रशांत कुमार वर्मा, जोनल चीफ दिल्ली जीसी पांडे, एरिया मैनेजर अहतीक अहमद, आलोक कुमार श्रीवास्तव, रिजनल मैनेजर रोहताश मोर, जूनियर रिजनल मैनेजर बलराम यादव, सेक्टर मैनेजर गिरिश सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधाड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Also Read: Big Accident In Bhiwani पहाड़ दरकने से कई लोग दबे, 3 शव निकाले जा चुके
Also Read: Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan 12 लोगों की मौत, इतने लोगों की हुई पहचान
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…