Categories: National

Share Market Closed 07 April 2022 सेंसेक्स 575 अंक लुढ़ककर 59,034 पर बंद

Share Market Closed 07 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market Closed 07 April 2022 सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानि गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ खुले और गिरावट के साथ ही दोपहर बाद बंद हुए। सेंसेक्स 575 अंक गिरकर 59,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168 अंक लुढ़कर 17,639 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 में आज बढ़त और 19 में गिरावट देखने में आई है। सेंसेक्स 207 पॉइंट की गिरावट के साथ 59,402 पर खुला था, जबकि निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 17,842 पर खुला। बता दें कि आज सेंसेक्स में टाइटन, बजाज फाइनेंस, HDFC, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक के स्टॉक गिरावट में रहे, जबकि NTPC, डॉ. रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक और सन फार्मा के स्टॉक्स में बढ़त है। आज रियल्टी और फार्मा शेयर्स में बढ़त रही।

निफ्टी के शेयर्स

वहीं निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 इंडेक्स गिरे और 2 में बढ़े। इसमें आईटी, मीडिया और मेटल में 1% से अधिक गिरावट रही। इसके अतिरिक्त आटो, फाइनेंशियल सर्विस, बैंक, FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक में भी गिरावट रही और रियल्टी व फार्मा में मामूली बढ़त रही।

कारोबार का तीसरा दिन ऐसा रहा

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 566 अंकों की गिरावट के साथ 59,610 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 149 की गिरावट रही। यह 17,807 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंक और FMCG स्टॉक्स में दिखी। वहीं बैंक और आईटी इंडेक्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 10 शेयर बढ़त और 20 शेयर्स गिरावट में रहे।

Read More: Haryana CM launched Mission Vachanpurti For Kashmiri Pandits परिवारों को सौंपे आवंटन पत्र

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago