Categories: National

जानिए सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंक बढ़कर हुए बंद Share Market Closed on Green Mark 21 April 2022

Share Market Closed on Green Mark 21 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के शुरूआती दो दिन लाल निशान पर बंद होने के बाद गुरुवार को लगातार भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। गुरुवार को शेयर बाजार सेंसेक्स 874 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,911 पर और निफ्टी 256 अंक की बढ़त लेकर 17,392 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी रही थी और सेंसेक्स 574 और निफ्टी 177 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। आज सेंसेक्स में जिन शेयरों में ज्यादा मजबूती देखी गई उनमें महिंद्रा, एशियन पेंट, रिलायंस और इंडसइंड बैंक रहे।

सुबह अच्छी बढ़त के साथ खुले थे बाजार

आज के दिन की शुरूआत में ही बाजारों में बढ़त दिखाई दे रही थी। सुबह सेंसेक्स 421.1 और निफ्टी 97.70 अंक बढ़कर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक, रियल्टी और मीडिया के शेयर्स में रही।

निफ्टी के 10 इंडेक्स में बढ़त

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त पीएसयू बैंक और रियल्टी में रही। इसके बाद फार्मा, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और आॅटो इंडेक्स में बढ़त रही।

कल के कारोबार में एक नजर

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानि बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सेंसेक्स करीब 574 अंकों की तेजी के साथ 57,037 पर और निफ्टी 177 अंकों की बढ़ौत्तरी के साथ 17,136 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त की बात करें तो मारुति, डॉ रेड्डीज, रिलायंस, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में रही।

Also Read: रोहतक पीजीआई में ऐसा क्या हुआ कि नर्सें मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी What happened in Rohtak PGI that nurses will not be able to use mobile

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 months ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 months ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 months ago