इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market Closed On Red Mark Today 19 April 2022 हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 704 अंक लुढ़ककर 56463 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 215 अंकों की गिरावट रही। यह 16,958 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी, FMCG और IT सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी। आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट रही।
वहीं निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 4 इंडेक्स में गिरावट और 7 में बढ़त दिखाई दी है। इसमें फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी सेक्टर में गिरावट जारी है, जबकि मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त है। साथ ही मीडिया, फार्मा, ढरव बैंक, ऋटउॠ और आॅटो में भी बढ़त है। सेंसेक्स सुबह 215 अंकों की बढ़त लेकर 57,381 पर जबकि निफ्टी 85 अंक की बढ़त के साथ 17,258 पर खुला था, लेकिन सेंसेक्स फिर गिरावट में चला गया
सेंसेक्स और निफ्टी में कल यानि सोमवार को भारी गिरावट रही। वहीं दोपहर बाद भी भारी गिरावट के साथ मार्कीट बंद रही। सेंसेक्स 1172 अंक धड़ाम के साथ गिरकर 57,166 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 302 अंक लुढ़ककर 17,173 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, NTPCऔर हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 में बढ़त और 20 में गिरावट थी।
Also Read : काबुल में 3 धमाके, 25 स्कूली बच्चों की मौत Afghanistan Kabul School Blast
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…