Categories: National

जानिए, आज कितने अंक नीचे जा गिरा सेंसेक्स

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल गिरावट में बंद हुए हैं। सेंसेक्स में 482 अंकों की गिरावट आई तो निफ्टी भी 109 अंक गिरकर बंद हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में रही।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Share Market Closed Today 11 April 2022 हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में गिरावट के असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) पर भी पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 482 अंकों की गिरावट के साथ 58,964.57 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109 अंकों की फिसलन के साथ 17,674.95 पर बंद हुआ है। सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी शेयरों में दिखी, जिस कारण बाजार पर दबाव बढ़ता गया। वहीं मेटल, रियल्टी और मीडिया स्टॉक्स में बढ़त रही। इससे पहले सेंसेक्स आज 114 अंकों की गिरावट के साथ 59,333 पर खुला था। जबकि निफ्टी 44 अंक गिरकर 17,740 पर खुला था। खुलते साथ बाजार में बिकवाली आ गई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में कुछ रिकवरी आती देखी गई लेकिन आखिरी एक घंटे में आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव आ गया।

Sensex closed down 482 pointsSensex closed down 482 points
Sensex closed down 482 points

सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी इंडेक्स में

आज सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों में रहा है। इसके अलावा बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी बिकवाली रही। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। वहींबैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी कमजोर हुए हैं। हालांकि मेटल और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। इसके अलावा इरए के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त रही। मिडकैप में क्रिसिल, खरह एनर्जी, आॅबेरॉय रियल्टी, टाटा पावर, अडाणी पावर में अच्छी खासी बढ़त रही।

शुक्रवार को बढ़त में बंद हुआ था बाजार

गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 412 अंक उछलकर 59,447 पर और निफ्टी में 144 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार से पहले 3 दिन बाजार में गिरावट रही थी लेकिन शुक्रवार को आरबीआई की मोद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट पहले की तरह बरकरार रखने के बाद बाजार में खरीदारी देखने को मिली थी।

Also Read: Haryana Weather Update Today 11 April 2022 उफ! ये गर्मी, लोग हुए परेशान

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago