देखें आज शेयर मार्कीट कितनी लुढ़की
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
शेयर मार्कीट का आज तीसरा दिन है, जिसमें आज सेंसेक्स 537 अंकों की गिरावट के साथ 56,819 पर वहीं निफ्टी 162 अंक लुढ़कर 17,038 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कोटक बैंक, रिलायंस और एचडीएफसी के शेयर में बढ़त रही। मालूम रहे कि सुबह सेंसेक्स 373 अंकों की गिरावट के साथ 56,983.68 पर वहीं निफ्टी 79 अंक फिसलकर 17,121 पर खुली। वहीं आज सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 में गिरावट और 6 में बढ़त रही। अनुमान है कि आसमान छूती महंगाई और चीन में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से ग्लोबल मार्र्कीट में गिरावट रही।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप में 100 अंकों से भी ज्यादा गिरावट रही। मिड कैप में रुचि सोया, अडाणी पावर, इंडुरेंस टेक्नोलॉजी, इंडिया होटल और जिंदल स्टील में बढ़त है, जबकि आइडिया, बजाज होल्डिंग, मुथूट फाइनेंस, आइडिया, माइंड ट्री और वरुण विबरेज में गिरावट है। स्मॉल कैप में अलोक टेक्स्ट, ओमेक्स, रिलायंस और जस्ट डायल में बढ़त है।
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 1 में बढ़त और 10 में गिरावट है। इसमें बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। इसके बाद IT, आटो, PSU बैंक, मेटल, फार्मा और FMCG में गिरावट है, जबकि मीडिया में मामूली बढ़त है।
मंगलवार को शेयर बाजार सुबह से लेकर शाम तक हरे निशान पर रहा, जिस कारण निवेशकों की आज पौ बारह री। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स की बात करें तो यह 777 अंक उछला और तेजी लेते हुए 57,357 पर ग्रीन मार्क पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 247 अंक उछाल के साथ 17,201 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 30 शेयरों में बढ़ौत्तरी रही।
यह भी पढ़ें :PM मोदी बोले-कोरोना संक्रमण के खिलाफ फिर एकजुट हों राज्य सरकारें
यह भी पढ़ें : भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, आज इतने केस
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…