इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Share Market Closed बजट से एक दिन पहले और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में अच्छी रौनक नजर आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 814 अंक बढ़कर 58,014 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 231 अंक बढ़कर 17,339 पर बंद हुआ। आज इंट्राडे में Sensex 1000 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर 58,258 के लेवल तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी काफी समय के बाद 17400 का लेवल पार करने में कामयाब हुआ था। बाजार में यह बहार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश की गई इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट के बाद आई। इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में GDP विकास दर 8-8.5 फीसदी और 2021-22 में 9.2 फीसदी रहने की उम्मीद है। अब बाजार की सारी उम्मीदें बजट 2022 पर टिकी हैं। बता दें कि इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 645 पॉइंट्स बढ़कर 57,845 पर खुला था। दिन में इसने 58,257 का ऊपरी और 57,746 का निचला स्तर बनाया।
बाजार में निवेशकों ने आज 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,61,07,704.23 करोड़ था जबकि आज सोमवार को यह 2,65,20,972.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसका मतलब 1 दिन में निवेशकों की कैपिटल में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का उछाल आया है।
सेंसेक्स के आज 30 में से 27 शेयर बढ़त में बंद हुए हैं जबकि 3 शेयर गिरावट में बंद हुए हैं। इसके बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, विप्रो और इंफोसिस के शेयर्स 3-3% से ज्यादा बढ़े हैं। अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डी, एशियन पेंट्स, SBI, TCS और नेस्ले भी बढ़त में हैं। इनके अलावा टाटा स्टील, रिलायंस मारुति, पावर ग्रिड, इंस्ट्रीज, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक हैं।
Also Read: Manohar lal Statement Today युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना प्राथमिकता
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…