Categories: National

शेयर मार्कीट आज इतने अंक बढ़कर चल रही

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
शेयर मार्कीट न्यूज: शेयर मार्कीट के आज चौथे दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स सुबह 10.53 बजे 710 अंकों की बढ़ौत्तरी के साथ 56,379 जबकि निफ्टी 220 अंक उछलकर 16,897 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 में बढ़त और 5 में गिरावट चल रही है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक बढ़ौत्तरी देखी जा रही है। मालूम हो कि सुबह सेंसेक्स 586 अंकों की बढ़त के साथ 56,255 पर जबकि निफ्टी 177 अंक बढ़कर 16,854 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा और मेटल के शेयर्स में है।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी इतनी बढ़त

बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप में 200 अंकों का उछाल है। मिड कैप में ABB, इंडुरेंस, महिंद्रा फाइनेंस, जनरल इंश्यूरेंस कॉर्पोरेशन, जील, माइंड ट्री, जिंदल स्टील और फेडरल बैंक में तेजी रही, जबकि आॅबरॉय रियल्टी, क्रिसिल, वरूण विबरेज और टाटा कंज्यूमर में बढ़त है। स्मॉल कैप में मैट्रीमनी, अपेक्स, एस टेक, सस्ता सुंदर, ग्लांट, वारोक, पूनावाला और ग्रीन प्ले में बढ़त देखी जा रही है।

निफ्टी के 11 इंडेक्स भी जानिये 

वहीं अगर निफ्टी की बात की जाए तो इसके सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त वाले सेक्टर में बैंक, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया और मेटल शामिल है।

कल औंधे मुंह गिरी मार्कीट 

शेयर मार्कीट के तीसरे दिन मार्कीट औंधे मुंह गिरी। सेंसेक्स 1306 अंक टूटकर 55,669 पर और निफ्टी 391.50 अंक गिरकर 16,677 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 3 में बढ़त और 27 में गिरावट रही। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, NTPC और कोटक बैंक के शेयर्स में ही मामूली बढ़त रही।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago