Categories: National

Stock Market Closed Today India सेंसेक्स 709 अंक टूटकर 55,776.85 पर बंद

Stock Market Closed Today India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Stock Market Closed Today India शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन आज भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (sansex) की बात करें तो यह 709 पॉइंट (1.26%) टूटकर 55,776.85 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (nifty) 208 अंक (1.23%) टूटकर 16,663 पर बंद हुआ। टाटा स्टील करीबन 5% गिरा। उधर, पेटीएम का शेयर भी 12.7% औंधे मुंह गिरा। मार्केट कैप 38 हजार करोड़ रुपए रहा।

आज इतने अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स

आज सेंसेक्स 177 अंक ऊपर 56,663 पर खुला था। इसने 56,720 का ऊपरी और 56,418 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 7 शेयर ही आज बढ़े। गिरने वाले शेयर्स में कोटक बैंक और टेक महिंद्रा गिरे। इसके अलावा इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा गिरे। एक्सिस बैंक, विप्रो, पावरग्रिड, डॉ. रेड्डी, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1 से 2% गिरकर बंद हुए। अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा और SBI के शेयर भी नीचे कारोबार किए।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर

ICICI बैंक, मारुति, नेस्ले, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एयरटेल रहे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 251.58 लाख करोड़ रुपए है जोकि कल यह 254.26 लाख करोड़ रुपए था।

निफ्टी के शेयर

निफ्टी के 50 में से 36 स्टॉक तेजी में और 14 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में कोल इंडिया, ONGC, टाटा स्टील, हिंडालको और खरह स्टील हैं। बढ़ने वालों में टाटा कंज्यूमर, महिंद्रा एँड महिंद्रा, सिप्ला और मारुति आदि हैं।

Read More: Vidhan Sabha Budget Session 15 March 2022 पंचकूला अधिग्रहित भूमि बारे ये बोले मुख्यमंत्री

Read More: Haryana Vidhan Sabha Budget Session 2010 से हुई सभी रजिस्ट्रियों की होगी जांच : मनोहर लाल

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago