इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Stock Market Closed Today सोमवार को जहां शेयर मार्किट में काफी गिरावट रहीं, वहीं मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स 3% से ज्यादा रहे हैं। सेंसेक्स 1,736 अंक बढ़कर 58,142 और निफ्टी 509 अंकों के उछाल के साथ 17,352 पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ मार्केट कैपिटल में भी 5 लाख करोड़ का उछाल आया है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस 5.38 और बजाज फिनसर्व 4.46% के साथ बढ़े। वहीं SBI, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन के शेयर्स 4-4 % से ज्यादा बढ़े। सेंसेक्स के 422 शेयर्स लोअर और 271 अपर सर्किट में रहे। दूसरी ओर, निफ्टी के 50 स्टॉक में से 48 बढ़त में और 2 गिरावट में रहे।
आज निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा 6.70 प्रतिशत की तेजी टाटा मोटर्स रही। वहीं Wipro, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, इंफोसिस, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के स्टॉक 3-3 % से ज्यादा तेजी में रहे। मारुति, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक, नेस्ले, TCS, NTPC के स्टॉक में 2-2% से अधिक की बढ़त रही। सबसे कम बढ़ने वाले में पावरग्रिड और ITC के साथ सनफार्मा का शेयर रहा। Stock Market Closed
Also Read: Punjab Election मैं यहां झूठे वादे करने नहीं आया : राहुल गांधी
Connect With Us: Twitter Facebook
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…