Stock Market Down Today
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Stock Market Crashed Today भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट देखने में आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स Sensex 650 अंक नीचे 58,275 पर खुला था और वहीं से नीचे आने लगा। पहले घंटे में इसने इसी लेवल का ऊपरी और 58,221 का निचला स्तर बनाया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी लगभग 17,450 पर खुला था और 17,454 का ऊपरी स्तर बनाने के बाद नीचे आने लगा। फिलहाल Sensex 997 अंकों की गिरावट के साथ 57,929 के लेवर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 294 अंकों की कमजोरी के साथ 17,311 पर है। दोनों ही इंडेक्स में लगभग 1.5 प्रतिशत की कमजोरी है। आज बैंक, फाइनेंशियल और आइ्टी शेयरों में जमकर बिकवाली आई है। Nifty पर आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरा है जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट है। आटो और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है। बाजार में चौतरफा बिकवाली है और सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं। लार्जकैप शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है।
आज Sensex के 30 में से केवल 2 शेयर बढ़त में है जबकि बाकी 28 शेयरों में गिरावट हैं। बढ़ने वाले में सिर्फ नेस्ले है। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, HCL Tech 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 8 बढ़त में और 42 गिरावट में हैं। नेक्स्ट 50, मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट है। इनके अलावा निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL Tech और हीरो मोटो कॉर्प है। इससे पहले गुरुवार को Sensex 460 अंक बढ़कर 58,926 पर बंद हुआ। निफ्टी 142 अंक बढ़कर 17,605 पर बंद हुआ था।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…