सुनीता केजरीवाल ने पति अरविंद केजरीवाल से जेल में की मुलाकात
India News (इंडिया न्यूज), Sunita Kejriwal Meet Arvind Kejriwal : सुनीता केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की और जेल के अंदर मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात का विवरण साझा किया। मालूम रहे कि कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल से मुलाकात करने वाले हैं।
दिल्ली कैबिनेट में छह विभाग संभालने वाली आतिशी ने कहा, ”अभी मैं मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मेरा हाल मत पूछो, ये बताओ काम कैसा है दिल्ली में।” “उन्होंने कहा, क्या बच्चों को किताबें मिल रही हैं? क्या मोहल्ला क्लिनिक में दवाएं उपलब्ध हैं?”
“मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है, दिल्ली में पानी की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को संदेश दिया कि वह दिल्ली की महिलाओं को 1000 देने की योजना बना रहे हैं।
वहीं आतिश ने कहा कि पहले उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई लेकिन जब हमारे वकीलों ने ये लड़ाई लड़ी तो उनको केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी गई।इस बीच, पार्टी ने घोषणा की कि केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी और अन्य राज्यों में आप के लोकसभा अभियान का नेतृत्व करेंगी, जिसकी शुरुआत आप के पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में रोड शो से हुई। यह पहली बार है जब केजरीवाल की पत्नी सक्रिय राजनीति में उतरी हैं।
मालूम रहे कि दिल्ली शराब नीति मामले में मार्च में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसौदिया भी इसी मामले में जेल में बंद हैं। वहींमुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी के बाद भी पद नहीं छोड़ा और आप ने कहा कि वह जेल से सरकार चलाना जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें : Amit Shah Viral Video : अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर FIR दर्ज
यह भी पढ़ेंं : HC Reaction on Mewat Muslim Couple Petition : हैरानी! 7 बच्चों की मां ने 5 बच्चों के पिता से किया विवाह, मांगी सुरक्षा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…