गन्ने के जूस में थूक मिलाकर पिलाने वाले गिरफ्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Spit Mixed In Sugarcane Juice : उत्तर प्रदेश के नोएडा में फेज-तीन थाना क्षेत्र के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी के बाहर गन्ने के जूस में थूक मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में क्षितिज भाटिया ने बताया कि वह सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में रहते है।
शनिवार की शाम वह पत्नी के साथ सोसाइटी के बाहर गन्ने का जूस बेचने वाले के पास गए थे। वहां दो गिलास गन्ने के जूस का ऑर्डर किया तो जूस बेचने वाला गिलास में थूक मिलाकर जूस दे रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहीं क्षितिज भाटिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शाहेब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित मूलरूप से बहराइच के रहने वाले हैं। नोएडा में रहकर गन्ने के जूस का ठेला लगाते हैं।
यह भी पढ़ें : Advantages and Disadvantages of Sugarcane Juice जानें गन्ने के रस के फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें : Sugarcane Juice : जानिए गर्मी में गन्ने का रस पीेने के फायदे
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…