HMPV Virus in India : भारत में HMPV वायरस के कुल 8 केस, मचा हड़कंप, क्या यह कोरोना जैसा खतरनाक वायरस?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), HMPV Virus in India : कोरोना महामारी के 5 वर्ष बाद चीन में एक नए वायरस HMPV (Human Metapneumovirus) ने दस्तक दी हुई है, जिसने एक बार फिर चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह वायरस अब भारत में भी पहुंच चुका है और अब तक इसके 8 मामले सामने आए हैं। HMPV वायरस के कारण लोगों में डर का माहौल बन रहा है।

HMPV Virus in India : क्या है HMPV वायरस ?

HMPV एक रेस्पिरेटरी वायरस है जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यह वायरस बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए घातक हो सकता है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू और कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं।

लक्षण क्या हैं?

  • बुखार।
  • गले में खराश।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • खांसी।
  • थकान।
  • नाक बहना या बंद होना।

भारत में स्थिति कैसी है?

भारत में HMPV के अब तक कुल 8 मामले सामने आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट किया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक HMPV वायरस की मृत्यु दर कोरोना वायरस जितनी अधिक नहीं है, लेकिन यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है। इसका इलाज मुख्य रूप से लक्षणों को नियंत्रित करने पर आधारित है, क्योंकि फिलहाल इसके लिए कोई विशेष वैक्सीन या एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है।

कैसे फैलता है HMPV वायरस?

HMPV मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, खांसने या छींकने से फैलता है। यह वायरस सतहों पर कुछ घंटों तक जीवित रह सकता है, जिससे यह तेजी से फैल सकता है। उक्त वायरस चीन में तेजी से फैल रहा है और वहां मामलों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में लोगों के बड़े पैमाने पर संक्रमित होने की वजह भीड़भाड़ वाले इलाकों और सावधानियों की कमी है।

ऐसे करें बचाव

भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने HMPV वायरस से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं जैसे :

  1. मास्क पहनें : खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में।
  2. हाथ धोते रहें : साबुन और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  3. सामाजिक दूरी बनाए रखें।
  4. भीड़भाड़ से बचें।
  5. फ्लू जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

HMPV Virus Outbreak : चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस का प्रकोप: बच्चों पर सबसे ज्यादा असर, यहीं से कोरोना की भी हुई थी शुरुआत

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago