इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Weather Forecast उत्तर भारत (North India) के साथ ही देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम में भी अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जहां दो दिन सर्द रहने का येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है, वहीं यह पूरा सप्ताह भीषण ठंड रहने का अनुमान है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी महाराष्ट्र, और गुजरात के कुछ इलाको में शीत लहर (cold wave) चलने की संभावना है। दिल्ली में कल के बाद शीत लहर और तेज होने का अनुमान है।
देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड व गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सामान्य ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थितियां रहने का अनुमान है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी राजस्थान, बिहार, असम, मेघायल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में बेहद घना कोहरा छाने का अनुमान है। आज हवा में नमी का स्तर ज्यादा व तापमान कम होने के कारण सुबह सड़क व हवाई पट्टी पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया।
आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार इन राज्यों में दो फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। इसका कारण यह है कि अब पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की तरफ बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttrakhand) में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। इस कारण आसपास के मैदानी राज्यों यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली आदि में ठिठुरन और बढ़ेगी। यानी आने वाले दिन और ठंड होंगे।
Weather Himachal Pradesh
शिमला
राजौरी
बारामूला
Also Read: Goods Train Derailed in Jaisalmer हादसे के बाद कई ट्रेनें रद
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…