Weather Update North India
इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़
Weather Update North India मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके कारण पंजाब व आसपास के राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक 28 तक घाटी में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव ज्यादा रहने का अनुमान है। 28 को दोपहर बाद मौसम में सुधार आना शुरू होगा।
क्रिसमस पर हिमाचल प्रदेश में बर्फ तो नहीं पड़ी मगर इस दौरान बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 48 से 72 घंटों के बीच शिमला व राज्य में अन्य जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने राज्य में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच शीतलहर भी चलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव 29 तक रहेगा।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम व वहां के आसपास आठ इंच ताजा बर्फ जम गई है और मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले चार दिन तक राज्य में बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। कल हल्के बादल छाए रहे और राज्य में कहीं-कहीं उऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ी। राज्य के पर्यटक स्थल मुनस्यारी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है और सैलानी इससे खुश हैं। यहां न्यूनतम पारा माइनस दो डिग्री से नीचे चला गया है। (Weather Update North India)
Read More : Coronavirus Omicron Variant Effect on Children In India पांच साल से कम उम्र के बच्चों में ज्यादा खतरा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…