kangana ranaut on atul subhash
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kangana Ranaut: वैसे तो अक्सर लोग महिलाओं पर हुए अत्याचार के लिए आवाज उठाते हैं लेकिन पता नहीं क्यों अक्सर लोग पुरुषों के लिए आवाज उठाने से कतराते हैं या फिर हमेशा ये सोच कर चुप हो जाते हैं कि लड़के की ही कोई गलती होगी। दरअसल, हाल ही में बंगलुरु से रूह कंपकंपा देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें, बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की खबर के बाद देशभर में एक अलग ही सनसनी का माहौल है।
लोगों के जहन में अतुल शर्मा को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। अतुल सुभाष द्वारा आत्महत्या से पहले बनाई गई वीडियो लोगों को झकझोर रहा है कि आखिर हमारे समाज में पुरुषों के हिस्से न्याय क्यों नहीं आ पाता है। ऐसे में इस आग को भड़काने का काम BJP सांसद कंगना रनौत ने किया। आइए जानते हैं कंगना ने ऐसा क्या कहा?
Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का दौर, तापमान में आई भारी गिरावट, जानिए आज का मौसम अपडेट
अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे वो एक बार फिर विवादों में घिर गईं है। दरअसल मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं। उनका वीडियो दिल दहला देने वाला है। मामला साम्यवाद, समाजवाद और नारीवाद से भरा हुआ है। करोड़ों की उगाही जो उनकी क्षमता से परे थी, निंदनीय है। फिर भी, हम एक गलत महिला का उदाहरण दूसरी महिलाओं को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी जिस बात ने कुछ ही घंटों में सुर्खियां बटोरने का काम किया। दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा कि 99% शादियों में, पुरुषों की ही गलती होती है।
दरअसल, अतुल शर्मा ने आत्महत्या से पहले एक 80 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिस वीडियो में उन्होंने ये सांझा किया कि वो किस प्रताड़ना से गुजर रहे हैं और फिलहाल उनकी सुनने वाला भी कोई नहीं है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार पर पैसे ऐंठने के लिए उन पर कई मामले दर्ज करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो कितने लंबे समय से ये सब सहन कर रहे हैं और अब उनसे ये सब सहन नहीं किया जा रहा है। बस अपने इस आखिरी पैगाम के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…