golden temple breaking
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Golden Temple: पंजाब के अमृतसर से क हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। दरअसल इस दौरान यहाँ शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर बादल मौजूद थे और इन पर गोली चलाने का प्रयास किया गया। उन पर हमला उस दौरान हुआ जब वो स्वर्ण मंदिर के बाहर दरबान के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। राहत कीखबर ये है कि उनकी जान का कोई नुक्सान नहीं हुआ। वहीं फायरिंग से पहले ही वहां मौजूद बाकी सेवादारों ने हमलावर को उसी दौरान पकड़ लिया और सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश नाकाम साबित हो गई।
Sunil Pal: क्या सच में कॉमेडियन सुनील पाल हुए थे किडनेप, खुद किए कई बड़े खुलासे
आपको बता दें, स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उसकी पहचान नारायण सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सुखबीर पर हमला करने वाला व्यक्ति पहले भी कई आतंकी घटनाओं से जुड़े केसों में शामिल रहा था। वहीं अकाली दल के प्रमुख नेता पर हुए इस हमले को लेकर पार्टी के नेता डॉ.दलजीत सिंह चीमा से लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आप सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मीडिया द्वारा बातचीत में यह भी कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है।
मंडप पर बैठी थी दुल्हन,वॉशरूम में दुल्हा कर रहा था…
बताया जा रहा है कि, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता दिखाई दिया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। इस दौरान अकाली नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…