लुधियाना-जालंधर बाईपास पर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 35 जख्मी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident in Punjab Ludhiana : लुधियाना-जालंधर बाईपास पर आज उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सवारियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए।
बता दें कि हरिद्वार से जम्मू के लिए जा रही एक बस को लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास ट्राले ने टक्कर मारी जिस कारण बड़ा हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बस का टायर पंक्चर हो गया था और बस चालक उसे बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्राले ने सीधे बस को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से 10 लोगों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया है और 5 घायलों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा मैजिक में ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत
यह भी पढ़ें : Accident: तेज रफ्तार का कहर! किराने की दूकान में घुसी क्रेटा कार, कई घायल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…