Cruel Husband: निकाह कर बीवी को ले गया कतर, जालिम पति ने बेगम को किया शेख के हवाले, भारत लौट महिला ने बताई हकीकत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cruel Husband: एक भारतीय महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत शायद ही कोई करे। दरअसल एक बिहार के पटना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक शौहर अपनी ही शरीक-ए-हयात को घुमाने कतर लेकर गया। लेकिन घुमाने का झांसा देते हुए उस शोहर ने अपनी ही बेगम को शेख के हवाले कर दिया। या यूँ कहें कि उसने एक शेख को अपनी बीवी बेच दी। और अपनी बीवी को बेचने के बाद वापस भारत लौट आया। आइए जानते हैं क्या है पूरी घटना?

  • भारत लौटने के बाद दी 3 तलाक
  • 10 लाख में हुई डील पक्की

Faridabad SI Arrests : दारोगा ले रहा था इतने लाख की रिश्वत, दबोचा, जानें इस मामले में कर रहा था डिमांड

भारत लौटने के बाद दी 3 तलाक

हैरान करने वाली बात तो ये है कि बीवी को कतर छोड़कर आने के बाद शख्स ने डाक के जरिए बीवी को तीन तलाक लिखकर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से महिला ने किसी तरह अपनी बात भारतीय दूतावास तक पहुंचाई तो उन्ही की मदद से महिला भारत वापस लौटने में कामयाब रही। वापस लौटने के बाद जब महिला ने अपनी आपबीती बताई तो पूरा प्रशासन हैरान रह गई। इसके बाद महिला ने अपने पति और अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आपको बता दें ये मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। दरअसल यहां पटना की रहने वाली एक युवती का निकाह 2021 में शाहबाज हसन नाम के युवक से हुआ था। उस समय महिला के परिवार वालों को बताया गया था कि हमारा बेटा एक सरकारी कर्मचारी है। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो सब हैरान रह गए।

Bhiwani News : देशभर में कर चुके 58 लाख का फ्रॉड, आरोपी जीते थे लग्जरी लाइफ, ऐसे आए धरपकड़ में

10 लाख में हुई डील पक्की

भारत लौट कर जब युवती ने आपबीती बताई तो इस दौरान युवती ने बताया कि वहीं पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद ही उसके पति ने कतर के शेख के हाथों उसे 10 लाख रुपए में बेच दिया। इसके बाद उसने एक सिक्योरिटी एक गार्ड की मदद ली। उस गार्ड की मदद से ही उसने किसी तरह भारतीय दूतावास से संपर्क किया। भारतीय दूतावास के मदद से उसने खुद को बचाया और सुरक्षित भारत लौट आई। अब पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं वहां कोई और महिला ऐसे तो नहीं फसी।

Haryana VIdhan sabha: चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक, सरकार अपना…, नई विधानसभा को लेकर गौरव गौतम का बड़ा बयान

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

4 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

4 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

4 weeks ago