Himachal Rain : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश बढ़ा रही परेशानी

  • प्रदेश के 65 मार्ग यातायात के लिए बंद, लोग परेशान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal Rain : हिमाचल में माॅनसून के सक्रिय होने के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात और फिर शुक्रवार सुबह भी कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों की परेशानी लगातार बनी हुई है। एक तो बारिश और खराब मौसम के चलते भूस्खलन की संभावना लगातार बनी हुई है। वहीं प्रदेश के करीब 65 मार्ग यातायात के लिए बंद है जिसके चलते लोगों को सफर करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी तरफ जिला प्रशासन लोगों को लगातार अलर्ट कर रहा है कि ऐसे मार्गों पर सफर करने से बचें जहां पर भूस्खलन की संभावना व्यक्त की गई हो। सरकार से मिले आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार सुबह तक 65 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 60 बिजली ट्रांसफार्मर व 18 जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं।

Himachal Rain : बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 5 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने का पूवार्नुमान है। 2 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं गुरुवार रात को नयनादेवी में 66.8, जोत 24.4, नंगल डैम 16.4, भराड़ी 16.2, बिलासपुर 15.8, धर्मशाला 12.0, ऊना 13.0 व कांगड़ा में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मणिमहेश यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल ही में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को तुरंत मुरम्मत करने वारे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निर्मित लकड़ी के पुल को अधिक मजबूत व सुरक्षित बनाने तथा गुई नाला से लेकर डिबरी-तोष का गोठ दुनाली पुल तक के रास्ते में बारिश के कारण  क्षतिग्रस्त विभिन्न स्थानों को शीघ्र ठीक करने वारे भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Ambala NH 152D पर सड़क में बने गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता

यह भी पढ़ें : Bhupinder Singh Hooda: ‘ये पुराना मामला है, मेरा…’, ईडी की कार्रवाई पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago