पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बफीर्ली हवाएं
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heavy Snowfall : जैसा कि पहले ही अनुमान था कि जल्द पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, ठीक वैसा ही हुआ। जी हां, जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ, जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है और पर्यटक फूल नहीं समा रहें वहीं दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
यहां हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं क्योंकि गाड़ी फिसलने से एक हादसा हुआ है जिसमें दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जानकारी सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की भी जान चली गई है।
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल इस बार बढ़ती ठंड से जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। आगामी 3 दिन 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ेगी।
वहीं कुफरी और लाहौल में फिर बर्फबारी हुई। फिसलन के कारण अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दिय गया है। आपात स्थिति में सिर्फ फाेर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति रहेगी। दूसरी ओर अपर शिमला के लिए सोमवार दोपहर बाद यातायात बहाल हुआ, लेकिन मनाली से लाहौल का संपर्क कटा हुआ है।
प्रदेश में बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। कल की बात करें तो राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 10.4, कल्पा में 2.3, धर्मशाला में 16.0, समदो में 1.7,सोलन में 16.5, कांगड़ा में 19.4, ऊना में 21.0, नाहन में 16.4, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 19.4 और हमीरपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…