इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL Mega Auction 2022 Update बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल (IPL) मेगा आक्शन 2022 के दौरान आज दोपहर को एक बड़ी घटना हो गई। बता दें कि नीलामी कार्यक्रम की एंकरिंग के दौरान ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। घटना उस समय हुई जब वे श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगा रहे थे कि तभी अचानक से ही बीच में ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। ह्यूज को तुरंत चेकअप के लिए ले जाया गया है। वहीं इसके बाद कुछ देर के लिए आक्शन को रोक दिया गया।
बता दें कि ब्रिटेन के ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के आक्शन एक्सपर्ट हैं। ह्यूज दुनिया भर 2500 से ज्यादा आक्शन करवा चुके हैं। उनके पास आक्शन करवाने का 35 वर्ष से ज्यादा का तजुर्बा है। वह चैरिटी आक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।
Read More: IPL Mega Auction 600 खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…