Categories: Others

Jai Parkash Taunts BJP : कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने भाजपा पर जमकर किया हमला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को बताया मजाक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jai Parkash Taunts BJP : जींद में कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद जयप्रकाश ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 में किसानों को 6,000 रुपए सलाना सम्मान निधि देने का ऐलान किया था, लेकिन आज जब कृषि लागत बढ़कर डेढ़ गुना से ज्यादा हो गई है, तब भी यह राशि जस की तस बनी हुई है।

Jai Parkash Taunts BJP : महंगाई और बढ़ी, लेकिन राशि नहीं बदली

सांसद ने आरोप लगाया कि जब यह योजना शुरू की गई थी, तब डीजल की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि अब यह 85 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा, सरकार ने खाद के कट्टे का वजन भी घटा दिया और रेट भी बढ़ा दिए, फिर भी किसान को मिलने वाली राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई।

किसान विरोधी सरकार का आरोप

जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है और उनकी पार्टी इसे हर मंच पर उजागर करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछली योजनाओं में कोई प्रभावी काम नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हरियाणा की सरकार दिल्ली से चल रही है और नौकरियों में बोली लगने का काम भी बढ़ गया है।

Panipat News : बारातियों की जमकर पिटाई, बरसाए ईंट और पत्थर…ऐसी स्थिति क्यों बनी जो पुलिस की निगरानी में करानी पड़ी शादी 

भाजपा पर परिवारवाद का आरोप

जयप्रकाश ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बेटे और भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी जैसे परिवारवाद के उदाहरण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा कांग्रेस को बाप-बेटा की पार्टी बताती है, तो क्या वह नाना-नानी की पार्टी है?

चुनाव में धनबल का आरोप

जयप्रकाश ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण भाजपा का धनबल और मशीनरी बल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा बैलेट पेपर पर चुनाव कराने का साहस नहीं दिखाती क्योंकि वे जानते हैं कि उनके चुनावी मशीनों से धोखाधड़ी के आरोप साबित हो सकते हैं।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का बड़ा दावा, निकाय चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात, कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

महाकुंभ पर टिप्पणी

महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर अपनी बात रखते हुए जयप्रकाश ने कहा कि यह हमारी आस्था का प्रतीक है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारों ने वहां की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती है, जिस कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मोहनलाल बडोली पर भी कसा तंज

सांसद ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर तंज करते हुए कहा कि वह वर्तमान में परेशान हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बडोली एक केस में फंसे हुए हैं और वह इसी परेशानी में कांग्रेस पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। जयप्रकाश के इन हमलों ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है और किसान और रोजगार के मुद्दों पर नई बहस की शुरुआत कर दी है।

Congress Manifesto : शहरी निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, विकास और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 month ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 month ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 month ago