Congress Leader Kumari Selja
India News (इंडिया न्यूज़), Congress Leader Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान न्याय के तहत कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के दम पर ही हम हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने में सक्षम हुए। इनकी मेहनत की वजह से ही कृषि के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना। पर आज किसानों को उनका हक देने के बजाए सरकार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है। कही किसानों पर लाठियां बरसाई जाती है तो कही उन पर गोली चलाई जाती है, कांग्रेस सदैव किसान के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों के हक में अनेक बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज की कर्ज माफी को लेकर आयोग का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने किसानों से जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को एक वैधानिक निकाय बनाया जाएगा। किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम दिया जाएगा और सभी को निपटाना 30 दिनों के भीतर ही किया जाएगा। बड़े गांव छोटे शहरों में किसानों को खुदरा बाजार स्थापित किया जाएगा ताकि किसान अपनी उपज की आसानी से ला सके और उपभोक्ताओं को बेच सके।
यह भी पढ़ें : Haryana Congress Loksabha Candidates : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
यह भी पढ़ें : Hisar Vijay Sankalp Rally : भाजपा ने कांग्रेस के “बीबीसी उद्योग” को किया बंद : मनोहर लाल
यह भी पढ़ें Murder Accused Nephew Arrested : गोली मारकर चाचा की हत्या करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…