India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahila Samman Yojana : दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज महिलाओं को लेकर एक बड़ी योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसे योजना को नाम दिया गया है महिला सम्मान योजना। बता दें कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस योजना के दायरे में आएगी।
योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से ही इसको लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। बड़ी बात बताते हुए केजरीवाल ने यह तक कहा कि चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा।
Mahila Samman Yojana : केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए ये किए थे ऐलान किए थे
1. ऑटो चालक की लड़की के विवाह के लिए दिए जाएंगे एक लाख रुपए।
2. होली-दिवाली पर्व पर वर्दी बनवाने के लिए अढाई-अढाई हजार की राशि दी जाएगी।
3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी करवाया जाएगा।
4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा तक दिया जाएगा।
दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
मालूम रहे कि दिल्ली में अगले वर्ष यानि फरवरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पहले कई तरह के कयास थे कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है लेकिन अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया। केजरीवाल ने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। जी हां, आप ने अभी तक 31 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
One Nation One Election बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, जल्द ही हो सकता है संसद में पेश
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…