बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का पहला जत्था
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Amarnath Yatra 2024 : पूरी कश्मीर घाटी इन दिनों हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रही है। अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु अपने आराध्य बाबा बर्फानी के दर्शन पाने को आतुर हैं और शिव की धुन में मग्न हर बाधा और मुश्किलों को लांघते हुए आगे बढ़े जा रहे हैं। इस क्रम में आज यानी शनिवार को 4603 श्रद्धालुओं का पहला जत्था शाम को कश्मीर में बेस कैंप पहलगांव और बालटाल पहुंच गया है।
इसके साथ ही हिमलिंग के पहले दर्शन के साथ ही 52 दिन की यात्रा शुरू हो जाएगी। आज सुबह जम्मू से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में उत्साह अपने चरम पर था। हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगा रहे श्रद्धालुओं के उत्साह और जोश को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों पूरा भारत जम्मू में ही उमड़ आया हो।
उल्लेखनीय है कि 29 जून से 19 अगस्त तक चलने वाली है। 52 दिन होने वाली इस यात्रा में अब तक 3.5 लाख लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. कल यानी 26 जून को जम्मू की पांच जगहों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की जा रही है। कश्मीर में दोनों रूट बालटाल और पहलगाम रूट को साफ कर दिया गया है। 38 माउंटेन रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
इससे पहले कल यानी शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित निवास पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जम्मू से रवाना किया। इस तरह से बाबा बर्फानी के दर्शनों के अभिलाषी सभी शिवभक्त थ्री लेयर सिक्टोरिटी के बीच कश्मीर में बेस कैंप पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए थे। वहीं अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम की बात करें तो आईएमडी ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की उम्मीद जताई है। पूरी संभावना है कि इस हफ्ते अमरनाथ यात्रा के दौरान बारिश जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Storyteller Pradeep Mishra : राधा रानी के खिलाफ बोलने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर मांगी माफी
यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal Live : CBI रिमांड खत्म होने के बाद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…