Weather Update In North India Shivering
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने कहा है कि आज रात भी शीत लहर जारी रहेगी। विभाग के अनुसार इस मौसम में पहली बार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री था। इसके अलावा कल सप्ताह का पहला दिन दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर के साथ शुरू हुआ। सफदरजंग मौसम मानक केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने कहा है कि North India में अभी शीतलहर जारी रहेगी।
मंगलवार के बाद से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और रविवार तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से दो पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की घोषणा करता है।विभाग ने कहा है कि अभी शीतलहर जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ क अलावा राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार की तरह सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार चौथे दिन तापमान माइनस में रहा। यहां सोमवार को तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के 22 जिलों में सबसे ठंडा हिसार रहा। इस शहर में यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और नारनौल में 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात्रि के समय दर्ज किए हवा के तापमान और धरती के तापमान में भी काफी अंतर मिल रहा है।
उत्तराखंड भी बर्फीली हवाओं के चलते कंपकपा रहा है। ऊपरी हिमालय के क्षेत्रों में कई जगह नेचुरल जलस्रोत जम गए हैं। इस बीच केदारनाथ और औली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि देहरादून व टिहरी आदि शहरों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम है। मसूरी और नैनीताल भी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं। (Weather Update In North India Shivering)
Read More : Weather North India Update कश्मीर से राजस्थान तक बढ़ी कंपकंपी, शीतलहर का अलर्ट जारी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…