Anil Vij
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर तीखा जवाब दिया है। ममता बनर्जी ने हाल ही में एक रैली के दौरान चेतावनी दी थी कि यदि बंगाल में हिंसा और आगजनी जारी रही, तो इसका असर असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली पर भी होगा।
ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि वे कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की घटना का राजनीतिक लाभ उठाकर बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं। ममता बनर्जी के इस बयान पर अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि बांग्लादेश में हुई आगजनी का धुआं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर को चढ़ गया है।
इसीलिए वे अब बंगाल से दिल्ली तक आग लगाने की बातें कर रही हैं। ममता बहनजी का जल्दी इलाज करना जरूरी है।” विज ने ममता के बयान को उनकी अस्वस्थ मानसिक स्थिति के संकेत के रूप में देखा और उन्हें अपने बयान पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। इस बीच, ममता बनर्जी के बयान पर असम और मणिपुर के मुख्यमंत्री भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ममता पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि उनका बयान स्थिति को और खराब कर सकता है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी की मांग की, उनका कहना था कि ममता का बयान देश की एकता और शांति को खतरे में डाल सकता है। इन प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी के बयान ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल को जन्म दिया है, और विभिन्न नेताओं द्वारा इसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…