राजनीति

Arvind Sharma’s Effigy Burnt : गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का पुतला

  • पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना सीट से टिकट देने की बात सामने आते ही कार्यकर्ताओं में रोष
  • कहा बाहरी प्रत्याशी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Arvind Sharma’s Effigy Burnt : टिकट बंटवारे से पहले ही हरियाणा भाजपा में घमासान मचा हुआ है, जिसके चलते भाजपा की अंतर कलह भी खुल के सामने आ रही है। गौरतलब है कि गोहाना सीट से टिकट की रेस में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक और पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का नाम चर्चा में है। वहीं गोहाना में पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना सीट से टिकट देने की बात सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरु कर दिया है।

Arvind Sharma’s Effigy Burnt : बाहरी प्रत्याशी स्वीकार नहीं किया जाएगा

जिसके अंतर्गत शुक्रवार को पूरा चौक पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने अरविंद शर्मा का न केवल पुतला फूंका, बल्कि कुछ नेता विरोध करने के लिए दिल्ली स्थित हरियाणा भाजपा के इंचार्ज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर तक भी पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि अरविंद शर्मा के अलावा फतेहाबाद की रतिया सीट से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भी टिकट देने का भी विरोध हो चुका है। सुनीता दुग्गल के खिलाफ स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिख टिकट बदलने की मांग की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Haryana Big Breaking : मैं करनाल से ही लड़ूंगा चुनाव  : सीएम नायब सिंह सैनी

Selja’s Barwala Road Show : भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा के नारों से गूंज उठा बरवाला

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

3 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

3 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

3 weeks ago