Farmers Protest
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Farmers Protest: फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसानों का संघर्ष पंजाब में लगातार जारी है। आज, किसान दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक ट्रेनें रोकने का आंदोलन करेंगे। यह धरना पंजाब के 22 जिलों में 35 स्थानों पर और हरियाणा में एक जगह आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के कारण चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर और जम्मू रूट प्रभावित होने की संभावना है। फिरोजपुर और अंबाला मंडल ने ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट करने की घोषणा की है।
किसान शंभू बॉर्डर पर भी रेल रोको आंदोलन करेंगे, जिसमें उनकी प्रमुख मांगें हैं: लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में न्याय, MSP गारंटी कानून, और किसान मजदूरों के कर्जे माफ करना। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें बिल्कुल उचित हैं।
यह इस साल का तीसरा मौका है जब किसान रेलवे ट्रैक जाम करने जा रहे हैं। पहले भी 15 फरवरी और 16 अप्रैल को ऐसे आंदोलन हो चुके हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस संबंध में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है और सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि किसानों को रेल ट्रैक रोकने का नुकसान खुद उठाना पड़ेगा।
इस पर किसान नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका आंदोलन न्याय की मांग के लिए है और मंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरकार ने आरोपियों को बचाने का काम किया है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…