Bhupinder Singh Hooda
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को गरीबी में सबसे ऊपर लाकर खड़ा कर दिया है। किसानों की परेशानियों का हवाला देते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि किसानों को न तो खाद मिल रही है, न ही उनकी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जा रही है।
भाजपा के चुनावी वादों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में जब कांग्रेस ने सवाल उठाए, तो भाजपा के मंत्री संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे। उनकी विफलताएं शुरूआत में ही उजागर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले की भाजपा सरकार की तरह ही नई सरकार भी किसानों को न खाद उपलब्ध करवा पाई, न ही एमएसपी पर उनकी फसल खरीदने की कोई व्यवस्था कर पाई। इसके बजाय केवल दावे किए जा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की गरीब आबादी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राज्य की 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। भाजपा ने किसानों को धोखा देकर चुनावी वादे किए थे, जिन्हें पूरा करने में वह नाकाम रही है। हुड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा के कर्ज में वृद्धि की है और वर्तमान सरकार ने हरियाणा के साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा दिया है, जिससे हर हरियाणवी पर भारी कर्ज का बोझ आ पड़ा है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…