Om Prakash Dhankar_
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Om Prakash Dhankar: मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें “आसमान की तरफ देखकर थूकना” बंद करना चाहिए। प्रवीण अत्रे का यह बयान सुरजेवाला की उस टिप्पणी के जवाब में आया जिसमें उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को “एक्सीडेंटल सीएम” कहकर संबोधित किया था।
भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने भी सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “एक्सीडेंटल” शब्द सुरजेवाला के जहन में कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संदर्भ में आया होगा। उन्होंने बताया कि 2005 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नहीं बनने के कारण मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया, जिन्हें बाद में “एक्सीडेंटल पीएम” कहा गया और इस पर एक फिल्म भी बनी।
धनखड़ ने कहा कि सुरजेवाला का यह बयान कांग्रेस पार्टी पर ही बैकफायर करता है, क्योंकि उनकी पार्टी का जनाधार लगातार कम हो रहा है। धनखड़ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी हलकों में जाकर चुनाव प्रचार किया और उन्हें जनता का समर्थन मिला, जिससे भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। धनखड़ के अनुसार, भाजपा के पास जनता का मजबूत समर्थन है और नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नेतृत्व करने का अधिकार मिला है।
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भी सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं की “मानसिक दिवालियापन” की निशानी है। उन्होंने याद दिलाया कि 2019 के चुनावों में सुरजेवाला हार गए थे और उनकी जमानत भी मुश्किल से बच पाई थी। प्रवीण अत्रे ने इस अवसर पर यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि जहां पहले 14 फसलों की खरीद MSP पर की जाती थी, अब इसे बढ़ाकर 24 फसलों तक कर दिया गया है। अत्रे के अनुसार, भाजपा सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है और सुरजेवाला की टिप्पणियां केवल राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…