Rekha Gupta : दिल्ली सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म...अब हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता सम्भालेंगी दिल्ली की बागडोर, जानें रेखा गुप्ता के बारे में
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rekha Gupta : दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने दिल्ली के नए सीएम पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जींद के जुलाना के नंदगढ़ गांव से हैं। वह उत्तर पश्चिमी जिले के शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक बनी हैं। नंदगढ़ में रेखा गुप्ता के दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। रेखा के पिता जयभगवान बैंक मैनेजर बने। दिल्ली में ड्यूटी थी। इस कारण वह दिल्ली में परिवार के साथ जा बसे। रेखा गुप्ता की शिक्षा भी दिल्ली में ही हुई। रेखा गुप्ता कॉलेज के समय से ही भाजपा से जुड़ी थीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होना है। नए सीएम दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे। समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में कुछ विशेष अतिथियों सहित करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। भाजपा ने 48 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई।
रेखा गुप्ता मुल रूप से हरियाणा के जींद जिले के जुलाना ब्लॉक की रहने वाली हैं। रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को जींद में हुआ था। उनका गांव नंदगढ़ हैं। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा राम ऋषि, दूसरे नंबर पर जयभगवान व सबसे छोटा बेटा सुशील है। रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी हैं, मात्र 2 वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तब से दिल्ली में ही रह रही हैं। रेखा गुप्ता की पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है।
रेखा छात्र जीवन से ही राजनीति में काफी सक्रिय हो गई थीं। रेखा गुप्ता के पति मनीष स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। उल्लेखनीय है कि रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, पहली बार वह 11 हजार वोटों से हारीं तो पिछली योजना में आम आदमी पार्टी की बंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थीं। इस बार बंदना को उन्होंने बड़े वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस बार शालीमार बाग सीट से आप की बंदना कुमारी को 38605 वोट मिले तो भाजपा की रेखा गुप्ता को 68200 वोट मिले हैं।
रेखा गुप्ता ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं। 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से निगम पार्षद के रूप में चुनी गईं, इसके बाद 2022 में दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए BJP की उम्मीदवार के रूप में नामित की गईं। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार को 29,595 मतों से हराया. रेखा गुप्ता ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को दिया था। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद करते हैं।
जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार ने बताया कि 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल, परदादा गंगाराम की गांव में दुकान थी। इसके बाद उन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान की। गांव की जमीन को बेचकर वह जुलाना में रहने लगे थे। जिंदल परिवार के लोगों ने गांव में शिव मंदिर भी बनाया हुआ है। यहां हर वर्ष परिवार के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। गांव में रेखा के परिवार का बेहद अच्छा व्यवहार रहा। रेखा के पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने तो उनकी ड्यूटी दिल्ली में लग गई थी, इसलिए जयभगवान दिल्ली में शिफ्ट हो गए।
रेखा गुप्ता ने अपनी सियासी सफर में महिला कल्याण, शिक्षा सुधार और सामुदायिक विकास पर फोकस रखा है, उन्होंने अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय और सामुदायिक हॉल जैसी सुविधाओं दी हैं, इसके अलावा उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों की शुरुआत की। कन्या
भ्रूण हत्या और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियानों का संचालन किया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि अब से दिल्ली की बागडोर हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता के हाथ में होगी, ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री किनती पढ़ी-लिखी हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है। उन्होंने बीकॉम की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…