होम / Randeep Surjewala Big Statement कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब में किसानों के लिए लाएंगे अनेक योजनाएं: रणदीप सुरजेवाला

Randeep Surjewala Big Statement कांग्रेस की सरकार बनने पर पंजाब में किसानों के लिए लाएंगे अनेक योजनाएं: रणदीप सुरजेवाला

Harpreet Singh • LAST UPDATED : January 19, 2022, 8:08 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
Randeep Surjewala Big Statement : सुरजेवाला ने किसान नेताओ का चुनाव लड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। पंजाब किसान नेता अगर चुनाव लड़ रहे हैं तो यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा।

रणदीप सुरजेवाला व नवजोत सिंह सिद्धु ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि चन्नी के करीबी रिश्तेदार के घर ईडी की रेड ईडी की रेड नहीं है। आजकल ईडी इलेक्शन डिपार्टमेंट बन गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब माडल की बातें दोहराई Randeep Surjewala Big Statement

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब माडल पर मोहर लगाते नजर आए। दोनों नेताओं ने पंजाब कांग्रेस भवन में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब माडल की बातें दोहराई, जिस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सहमति जताई।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश के किसान व मजदूरों के साथ केंद्र सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार ने आमदनी दोगुणी करने की बात की थी, लेकिन आमदनी तो दोगुणी हुई नहीं, पर दर्द जरूर सौ गुणा बढ़ गया। कहा कि जब कृषि कानून लाया गया तब अकाली साथ थे।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तो इसको लेकर अपने राज्य भी कानून भी बना दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके पास पंजाब के विकास के लिए माडल है। उन्होंने कहा कि अगर अन्य दलों के पास भी ऐसा माडल हो तो बताएं। सिद्धू ने कहा कि वह दाल, मक्की पर एमएसपी देंगे।

Read More : The Sacrilege Book Release जस्टिस रंजीत सिंह ने अपनी किताब ‘द सैक्रिलेज’ का विमोचन किया

Read More : Dharamshala Skyway Ropeway मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया

Read More : Terrorist Hideout Busted : आतंकियों ने छिपने के लिए खोदी थी खाई

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?
Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी