होम / Sonipat Scrap Factory तांबे के स्क्रैप पिघलने से उत्पन्न जहरीले धुएं से 30 महिला कर्मचारी बीमार

Sonipat Scrap Factory तांबे के स्क्रैप पिघलने से उत्पन्न जहरीले धुएं से 30 महिला कर्मचारी बीमार

Mohit Saini • LAST UPDATED : February 12, 2022, 5:53 pm IST

Sonipat Scrap Factory

इंडिया न्यूज, सोनीपत:

Sonipat Scrap Factory हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक कारखाने में तांबे के स्क्रैप पिघलने से उत्पन्न जहरीले धुएं के कारण 30 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं हैं। यह घटना सोनीपत के पंची गुजरां गांव के पास बादशाही रोड स्थित हुंडई मेटल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की है। (Haryana factory) इस दुर्घटना में दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भट्टी में धातु को पिघलाया जा रहा था। इस प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में रसायनों का प्रयोग किया गया था। कबाड़ के पिघलने के दौरान भट्टी से जहरीली गैस रिसने लगी तो कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई।

2 की हालत गंभीर (Sonipat Scrap Factory)

जहरीले धुएं में सांस लेने से 30 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। सभी महिला कर्मचारी स्क्रैप मेल्टिंग फर्नेस के पास छंटाई का काम कर रही थीं। बीमार पड़ने वाले सभी श्रमिकों को पास के एक निजी अस्पताल और सीएचसी गनौर में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं। इसमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महिला का स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए है। फिलहाल गनौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read : Rahul Bajaj Most Successful Industrialists आटो बजाज को बुलंदियों तक पहुंचाया

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.