MI की लगातार 7वीं हार पर CSK की दूसरी जीत
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
CSK vs MI : IPL 2022 के 33 वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ चेन्नई (Chennai Super Kings) ने तीन विकटो से मैच में जीत हासिल की है। ये मुकाबला मुंबई के डी पाटिल स्टेडियम में खेला गया है। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अंक तालिका में चेन्नई की टीम 9वें और मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर है।
MI की लगातार 7वीं हार पर CSK की दूसरी जीत
मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकटो के नुक्सान पर 155 रन बनाए। जिसके बाद चेन्नई की टीम ने इस मैच को 3 विकटों के नुक्सान पर जीत लिया। कई बार आईपीएल का खिताब जितने वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में लगातार 7 वा मैच हारा है।
MI की लगातार 7वीं हार पर CSK की दूसरी जीत
चेन्नई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा मैदान में उतरे। लेकिन ऋतुराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पहली ही गेंद खेलकर सेम्स की गेंद आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचल सेंटनर 11 रन बनाकर आउट हो गए ।
MI की लगातार 7वीं हार पर CSK की दूसरी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)ने आखिरी ओवर में 17 रन बनाकर मैच को अपनी टीम के नाम किया। धोनी ने अपनी इस पारी में महज 13 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की शानदार पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला 3 विकटों से से जीत हासिल की है।
पिछले मची की तरह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन इस मैच में भी कुछ ख़ास नहीं रहा हैं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) दोनों ही बल्लेबाज कोई भी रन नहीं बना पाए और 0 पर ही आउट हो गए। उनके बाद से बल्लेबाजी करने आए ब्रेविज भी महज 4 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर आउट हो गए। मुकेश चौधरी (Mukesh) ने ही तीनों विकेट को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें : आज IPL 2022 का 34वें मुकाबले में RR vs DC होंगी आमने सामने
ये भी पढ़ें : IPL 2022 में Orange Cap पर किस खिलाड़ी का होगा कब्जा ?
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…