इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:।4 आईपीएल 2022 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर उन्हें आईपीएल में लगातार तीसरी हार थमा दी। मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल में अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। मुंबई इंडियंस ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाएऔर कोलकाता के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे कोलकाता की टीम ने 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया। KKR Beat MI By 5 Wickets
मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की महत्वपूर्व पारी खेली और अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। सूर्या जिस समय बल्लेबाजी के लिए आए थे, उस समय मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच गई। बता दें कि सूर्यकुमार यादव अपने हाथ कि चोट के कारण आईपीएल के पिछले 2 मैच मिस कर चुके थे, लेकिन इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार वापसी करते हुए एक शानदार अर्धशतक जमाया। इस मैच में सूर्या कुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 83 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी में तिलक वर्मा ने भी 38 रन का योगदान दिया।
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पैट कमिंस ने एक यादगार पारी खेली। उन्होंने न सिर्फ 15 गेंदों में 56 रन बनाए, बल्कि अपनी टीम को यह मैच भी जीता दिया। उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ही ओवर में 35 रन ठोक डाले।
इससे पहले गेंदबाजी के दौरान भी पैट कमिंस ने इस मैच में 2 विकेट चटकाए थे और फिर बल्लेबाजी में भी पैट कमिंस ने महफ़िल लूट ली और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पैट कमिंस के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। अपनी इस 56 रन की पारी में पैट कमिंस ने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
केएल राहुल | 14 बॉल | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स | 8 अप्रैल, 2018 |
पैट कमिंस | 14 बॉल | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस | 6 अप्रैल, 2022 |
युसूफ पठान | 15 बॉल | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स | 24 मई, 2014 |
सुनील नरेन | 15 बॉल | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स | 7 मई, 2017 |
सुरेश रैना | 16 बॉल | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | 30 मई, 2014 |
Also Read: All MLA Said In Assembly session चंडीगढ़ मुद्दे पर हरियाणा दोबारा करे सुप्रीम कोर्ट का रुख
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…