IPL 2022 Update जेवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा होंगे आज पहले आईपीएल में शामिल

IPL 2022 Update

सम्मानित कर दिया जाएगा एक करोड़ रुपए

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
IPL 2022 Update पहला आईपीएल (IPL) मैच आज मुंबई के वानखेड़े मैदान में शाम को 7.30 बजे शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने कहा कि आज के दिन हमारे देश का नाम रोशन करने वाले इन विजेताओं को सम्मानित करने से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। आज पहले आईपीएल में देश के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Neeraj Chopra) को मैच शुरू होने से पहले सम्मानित कर एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ज्ञात रहे कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इतिहास में देश के लिए दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा आज नीरज चोपड़ा के साथ ही अन्य पदक जीतने वाले विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई ने इन विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पिछले वर्ष घोषणा की थी लेकिन उन्हें अब तक इस कार्यक्रम को पूरा करने का कोई मौका नहीं मिला था।

अन्य खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित

देश के लिए सिल्वर मेडल लाने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू और रवि दहिया पहलवान को 50-50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। जानकारी में पता चला कि चानू अभ्यास में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी। ब्रांज मेडल लाने वाली विजेता पहलवान बजरंग पूनिया व मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को 25-25 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। बता दें कि विजेता पुरुष हॉकी टीम को भी 1.25 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Alse Read: Corona Cases In India Today Update देशभर में आज इतने केस आए

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 months ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 months ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 months ago