इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Statement Of Ravindra Jadeja: IPL 2022 के 15वें सीजन मे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) टीम अपने हर मैच में फ्लोप नजर आ रही है। चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को इस सीजन में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। रविवार के दिन गुजरात के खिलाफ चेन्नई की टीम को पांचवी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की टीम ने अब तक केवल एक ही मुकाबला जीत पाई है। इस हार के बाद चेन्नई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर आ गयी है।
रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा की हमारी टीम का शुरूआती प्रदर्शन अच्छा था। हमारी टीम ने पहले 6 ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। हमने अंतिम पांच ओवरों में सही प्रदर्शन नही कर पाए। मैने सोचा की जॉर्डन बॉल को यार्कर स्विंग कर सकते है लेकिन उसने एसा नही किया। हमारी टीम ने अंतिम खराब ओवर की वजह से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम ने आखरी गेंद पर मैच को अपने नाम कर लिया।
चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर बना लिया था। वहीं चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 48 रन के स्कोर पर ही चार विकेट चटका दिए थे। और इसके बाद डेविड मिलर (David Miller) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 51 गेंदो पर 94 रनों की पारी खेली। रसिद खान ने 21 गेंदो पर 40 रन बनाए। ये मुकाबला जीतकर गुजरात की टीम अंक तालिका में प्रथम स्थान पर है।
Read More : IPL 30th Match KKR vs RR : आज शाम 7.30 बजे KKR vs RR होंगी आमने सामने
Read More : Statement Of Rohit Sharma : IPL 2022 के 15वें सीजन में MI लगातार 6 मैच हारने के बाद : कप्तान रोहित शर्मा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…