Rekha Gupta : दिल्ली की चौथी और 21 राज्यों में BJP की इकलौती महिला सीएम होंगी रेखा गुप्ता, कल होगा ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का आयोजन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rekha Gupta : रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी और बता दें कि दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री के तौर पर आरएसएस ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उनके नाम पर मुहर भी लगा दी और फिर उनके नाम का बतौर सीएम ऐलान किया गया। उल्लेखनीय है कि 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी।
महिला सीएम के रूप में रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम है। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की थी, बता दें कि रेखा गुप्ता भी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में होल्ड रखता है। ये हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। इसी वजह से भाजपा के तीन नेताओं के नाम सीएम पद की दौड़ में थे। इनमें रेखा गुप्ता के अलावा विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन का नाम था।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 27 साल बाद BJP बहुमत से चुनाव जीती है और अब देश के 21 राज्यों में भाजपा या उनके गठबंधन की सरकार है। ऐसे में अब भाजपा ने दिल्ली में महिला सीएम का दांव चला है। इससे पहले AAP ने भी आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया था। भाजपा ने पहले सुषमा स्वराज को भी दिल्ली का सीएम बनाया था।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्मी सितारों को मंच के नीचे जगह दी गई है। कार्यक्रम में करीब 1.5 लाख लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह का नाम ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ रखा है।
पार्टी ने पिछली आप सरकार पर आरोप लगाया था कि वो अपने कार्यकाल में अपने कर्तव्यों का पालन करने में नाकाम रही है। चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र ‘विकसित दिल्ली संकल्प’ में वादा किया था कि जब पार्टी सरकार बनाएगी, तो वह “दिल्ली को एक नई दिशा देगी।” इस वजह से बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह का भी यही नाम रखा है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…