weather
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weathr Update: बस अब निकाल लीजिए अपने गर्म कपडे क्यूंकि अब ठंड ज्यादा दूर नहीं। दरअसल ऐसा इसी लिए कहा जा रहा है क्यूंकि हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है। आपको बता दें, अब हरियाणा का मौसम तेजी से बदल रहा है। बिना बारिश के भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते सुबह सवेरे और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। आपको बता दें, बीते सोमवार हरियाणा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं आर बात करें न्यूनतम तापमान की तो वो हरियाणा में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपको बता दें, हैरान कर देने वाली बात तो यह भी है कि हरियाणा में शीतलहर के दौर में बारिश की भी संभावनाएं हैं। जिसके चलते हरियाणा के तापमान में और भी अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय होता नजर आ रहा है। ये असरदार साबित हो सकता है।जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा में बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस समय हरियाणा में प्रदुषण की मात्रा कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दरअसल, हिसार का वायु सूचकांक एक्यूआई 100 का आंकड़ा पार कर गया है। दरअसल, पराली जलाने से हिसार में प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ हवा की दिशा बदलने से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। IMD के अनुसार, दिन के समय पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी व रात के समय हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावटी आ रही है। अभी मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…