weather update
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में अचानक से बदलाव आ गया है, या यूँ कहें कि हरियाणा में ठंड ने एंट्री ले ली है। हरियाणा के कई जिलों में सुबह शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि एक अच्छी बारिश दिवाली से पहले ही हरियाणा का मौसम बदल कर रख देगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली तक प्रदेश में ठंड की शुरुआतहो जाएगी। हरियाणा में इस साल भरपूर बारिश दर्ज की गई है, तो इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा में ठंड भी इस बार काफी पड़ेगी ।आज के तापमान की बात करें तो हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 24.77 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 32.27 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
First Cabinet Meeting: सैनी सरकार की आज पहली कैबिनेट मीटिंग, किए जा सकते है कई बड़े फैसले
मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। साथ ही आपको बता दें, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 अक्टूबर तक मौसम शुल्क रहेगा। लेकिन , 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में तेजी से बदलाव होगा। कहा जा रहा है दिवाली से पहले ही ठंड हरियाणा में एंट्री ले लेगी साथ ही इस बार पारा काफी नीचे गिरता हुआ दिखेगा।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…