haryana weather
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: नवंबर का महीना चल रहगा है अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आपको बता दें अब धीरे धीरे हरियाणा में मौसम के मिजाज बदलें लगे हैं। साथ ही सूबे के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह से ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। दिन के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के 0.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन तापमान में यह गिरावट नवंबर के महीने को देखते हुए काफी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
अगर पिछले 24 घंटों के आंकड़े के हालात देखें जाएँ तो महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी और नम रही। आपको बता दें यहां का न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया है । वहीं सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राहतभरी बात यह है कि आज से सूबे में 2 दिन तक बादल छाएंगे। इसके बाद 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। सूबे के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
Balmukund Sharma: हरियाणा कांग्रेस को क्यों लेना पड़ा बालमुकुंद के खिलाफ सख्त एक्शन? जानिए पूरी वजह
तापमान में गिरावट के साथ ही फिर से सूबे के शहरों की हवा खराब होने लगी है। रविवार को सोनीपत का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे खराब रहा। यहां का AQI 305 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यह 260 था। इसके बाद चरखी दादरी की हवा बेहद खराब दर्ज की गई। यहां का AQI 296 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम का 260, पंचकूला का 261 और भिवानी का 214 AQI रिकॉर्ड किया गया।
Haryana Congress : हार के कारणों पर कांग्रेस ने किया मंथन, पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी रिपोर्ट
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…