होम / Aloe Vera Juice: सर्दियों के मौसम में एलो वेरा जूस के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Aloe Vera Juice: सर्दियों के मौसम में एलो वेरा जूस के सेवन से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 26, 2022, 8:41 pm IST

Benefits of Aloe Vera Juice: सर्दियों के मौसम में एलो वेरा के पौधे का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह न केवल ये सुनिश्चित करने का एक शानदार तरीका है कि आप मॉइस्चराइज़्ड रहें, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी अनगिनत फायदे भी मिलते हैं। बता दें कि ये उष्णकटिबंधीय जलवायु में काफी तेजी से बढ़ता है और सदियों से औषधीय पौधे के रूप में इसका उपयोग किया जाता रहा है। एलो वेरा का रस चिपचिपा होता है और ये एक तरह से एलो वेरा के पौधे के पत्ते के गूदे से बना गाढ़ा तरल पदार्थ है।

एलोवेरा जूस से शरीर को होने वाले ये 5 फायदे-

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

हेल्थलाइन के अनुसार, एलो वेरा पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिसके कारण पौधे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट मानव शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी फायदेमंद है।

2. त्वचा में सुधार

एलो वेरा के कईं फायदे त्वचा से जुड़े हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 40 माइक्रोग्राम एलो स्टेरोल लेने से 46 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों के समूह में त्वचा की लोच में सुधार हुआ। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि एलोवेरा के सेवन से कोलेजन प्रोडक्शन में सुधार हुआ और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में झुर्रियां कम हुईं हैं।

3. पाचन सुधार में मदद

एलो वेरा जूस में एंथ्राक्विनोन ग्लाइकोसाइड होता है। ये पौधे के वो कम्पाउंड्स हैं जिनका लैक्सटिव असर होता है और इस तरह से यह कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन इस पर शोध सीमित रहा है जिसके कारण निश्चित नतीजे निर्धारित नहीं हो पाए।

4. दांत और मुंह से जुड़े स्वास्थ्य में सुधार

एलो वेरा का रस अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण मुंह और दांतों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, एक अध्ययन से पता चला है कि तीन महीने तक रोजाना दो बार एलो वेरा जूस का 1 औंस ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस में सुधार करने में मदद करता है, यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके अंतर्गत मुंह में दर्द और सूजन आ जाता है।

5. प्री-डायबिटीज के इलाज में फायदेमंद

शोध से पता चला है कि एलोवेरा जूस का सेवन करने से टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों को लाभ नहीं हुआ, लेकिन ये बात सामने आई है कि प्री-डायबिटीज वाले लोगों को खुद में पॉजिटिव चेंज नजर आया। एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि एलोवेरा का रस प्री-डायबिटीज वाले लोगों में रक्त शर्करा (ब्लड सुगर) और ब्लड फैटी एसिड के स्तर में सुधार करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.