India News (इंडिया न्यूज), Amarbel Ke Fayde: लगभग हर घर में कोई न कोई बिमारी का मरीज मिल ही जाता है। आजकल बीमारियां इतनी फैल गईं हैं कि, सबसे ज्यादा लोग डॉक्टर्स के क्लिनिक में नजर आते हैं। हालांकि हमारे आसपास कई ऐसे पौधे भी हैं जिनकी मदद से इन दवाइयों से बचा सकता है। आयुर्वेद में कई तरह के ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति की सेहत के लिए एक बड़ी औषधि होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बिमारियों को खा लेगा। घर में तो क्या मोहल्ले में भी आपके किसी को कोई बीमारी नहीं होगी। तो ध्यान देकर देखना की आपके आसपास लगे पेड़ों पर पीले रंग की अमरबेल आपको आसानी से मिल जाएगी।
अमरबेल कोई घासफूस नहीं बल्कि कई बीमारियों को शरीर से निचोड़ लेने का असरदार उपाय है। अमरबेल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। अमरबेल पुरुषों की सेहत के लिए अमृत समान होता है। ये पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को तेजी से बढ़ाती है। अमरबेल से तनाव और थकान भी काफी हद तक दूर होता है। अमरबेल का पौधा हमारी सेहत को एक नहीं अनेक फायदे देता है। इसकी पत्तियों और तने में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉयड्स और एल्कलॉइड जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Amarbel Ke Fayde
पेड़ों पर पाई जाने वाली अमरबेल पेड़ों की दुश्मन होती है, लेकिन इंसानों के लिए यह बेल बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि जिस पेड़ पर यह बेल फैलती है, उस पेड़ की पत्तियां सूख जाती हैं। अमरबेल को अमृत फल के नाम से भी जाना जाता है। मोटापा, डायबिटीज, इंफेक्शन, एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने में अमरबेल का सेवन फायदेमंद होता है। अमरबेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको मुंह के छालों से राहत दिला सकते हैं।